Kuch Ladke Aise Hote Hai

कुछ लड़के ऐसे होते है !
जो अपने आस-पास के लोगों के लिए 
हमेशा अच्छा करने की कोशिश करते रहते है , 
चाहे इन कोशिशों के वजह से कई बार लोगों के सामने 
वो खुद बुरे बन जाते है !
फिर भी उन्हें इस बात से कोई गम नहीं , 
होते है कुछ ऐसे नादान 
जो हर बात को बड़ी गहराई से सोचते है !
कभी-कभी लोगों के लिए जो बात खास नही होती 
वो उन्हीं बातों के वजह से अक्सर टुट जाते है !
उनके टुटने से ज्यादा यह बात उनको तकलीफ देती है की 
जिस वजह से वो बिखऱ गए है 
लोगों को उस वजह की भनक तक नही चली !
फिर भी हम लड़के खुदको समझा लेते है की
 चलो कोई बात नही..
अगली बार कुछ अच्छा होगा !
हाँ कुछ लड़के ऐसे होते है !

Comments

Post a Comment